देश में मिले कोरोना के 11649 नए मामले
नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के अंदर 9489 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 90 मरीजों की मौत हुई है।कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के बीच देश में पिछले एक दिन के भीतर संक्रमण के 11649 नए मामले सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,09,16,589 और मृतकों की संख्या 1,55,732 हो गई है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के 1,06,21,220 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने के बाद देश में एक्टिव केस फिलहाल 1,39,637 बचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस फिलहाल केरल और महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4092 नए मामले सामने आए, जबकि 40 लोगों की मौत हुई। इन नए मरीजों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,64,278 हो गए हैं।

पाठको की राय